फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nepali wild buffalo became the enemy of people's life

नेपाली जंगली भैंस बने लोगों की जान के दुश्मन

Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nepali wild buffalo became the enemy of people's life
ंन वरौभाग के कैमरे में कैद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगली भैसों का झुंड।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
नेपाली जंगली भैंस बने लोगों की जान के दुश्मन
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बढ़ते मानव से भटकर आबाद में आ रहे वन्य जीव
खड्डा(कुशीनगर)। जनपद से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शिकारियों की बढ़ती दखल से वन्य जीव भटककर आबादी में आ जा रहे हैं। इससे वन्य जीवों और मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न होता जा रहा है। इन दिनों जंगली भैंसा भटककर आबादी की तरफ आ गए हैं। कई लोगों को जंगली भैंस घायल कर चुके हैं। बाइक देखकर ये आपा खो दे रहे हैं। इसे देखते हुए राहगीर इन क्षेत्रों से गुजरने से परहेज कर रहे हैं। जबकि वन विभाग अलर्ट पर है।
बिहार प्रांत के 855 वर्ग किलोमीटर में फैले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से अक्सर वन्य जीव भटककर जिले के आबादी में चले आते हैं। कुछ माह पहले आबादी में आकर बाघ, तेंदुआ और अन्य हिंसक पशु नुकसान पहुंचा चुके हैं। इन दिनों जंगली भैंसा के झुंड ग्रामीणों के लिए काल बने हुए हैं। एक सप्ताह में खड्डा थानाक्षेत्र की सीमा से सटे बिहार के मदनपुर वन क्षेत्र से सटे गोबरहिया गांव के पास भैंसों ने अचानक हमला कर मुन्ना मुसहर, जितेंद्र महतो और भोला कुशवाहा को घायल कर दिया था। बलुआ गांव में बाइक देख जंगली भैंस भड़क गए और हमला कर दिया। बाइक सवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन बाइक को भैंसों ने पटक पटककर तोड़ डाला। एक माह पहले जंगली भैंस के झुंड ने एक किसान को मार डाला था। इस नई आफत से बचाव के लिए वन विभाग अलर्ट पर है।
विज्ञापन

...
बाघों का पसंदीदा भोजन है जंगली भैंस
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में पहली बार वर्ष 1996-97 में छह की संख्या में नेपाली जंगली भैंस-भैंसा को तत्कालीन डीएफओ डीके शुक्ला एवं अन्य अधिकारियों ने देखा था। उसके बाद से इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। वर्तमान में इनकी संख्या 500 से ज्यादा आंकी जा रही है। बाघों के सबसे पसंदीदा भोजन में शुमार जंगली भैंसों को वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के जंगलों में बने अधिवास में प्रचुर मात्रा में भोजन मिलता है। वन विभाग के जानकारों के मुताबिक बाघ जंगली भैंसों के शिकार के बाद कई दिनों तक बड़े ही चाव से खाते हैं। इनका वजन पांच से सात क्विंटल तक का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
जंगली भैंस के प्रजनन का समय शरद ऋतु है। यह नौ से 11 महीनों के बीच बच्चे को जन्म दे देती हैं। ये भैंस अपने जीवन काल में पांच बच्चों को ही जन्म देती हैं। नर शावक दो वर्ष की ही उम्र में झुंड छोड़कर कहीं और चला जाता है। आमतौर पर मादा और उसके बच्चे एक साथ झुंड में रहते हैं। इनकी बढ़ती संख्या के चलते इनकी गिनती कराने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के सहयोग से कवायद शुरू की जा रही है।
-नेशामणि, वन संरक्षक, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed