फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Negligence in feeding potential duplicate voters...answer sought from ADO Panchayat

Kushinagar News: संभावित डुप्लिकेट वोटरों की फीडिंग में लापरवाही..एडीओ पंचायत से मांगा जवाब

Fri, 13 Feb 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Negligence in feeding potential duplicate voters...answer sought from ADO Panchayat
पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025-26 के तहत संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन एवं राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराए जाने में लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने वंदिता श्रीवास्तव ने नेबुआ नौरंगिया और खड्डा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने एसडीएम को पत्र भेजकर बीएलओ की ओर से सत्यापित संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्राप्त कर ऑनलाइन राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शत-प्रतिशत फीडिंग कराई जाए।
विज्ञापन

एसडीएम खड्डा की ओर से संबंधित अधिकारियों को बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया। इसके अलावा नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में कुल 76,133 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सापेक्ष मात्र 39,685 मतदाताओं का बीएलओ की ओर से सत्यापन कराया गया है तथा केवल 7,888 मतदाताओं की फीडिंग ऑनलाइन वेबसाइड पर पूर्ण की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विकास खण्ड खड्डा में कुल 70,154 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सापेक्ष केवल 9,448 का सत्यापन एवं मात्र 3,910 मतदाताओं की फीडिंग पूर्ण की गयी है। जबकि शत-प्रतिशत फीडिंग का कार्य दिनांक 20-02-2026 तक पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed