फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NEET Cancellation Leaves Aspirants Disheartened; Parents Also Disappointed

Kushinagar News: नीट रद्द होने से अभ्यर्थियों में मायूसी, अभिभावक भी निराश

Wed, 13 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
NEET Cancellation Leaves Aspirants Disheartened; Parents Also Disappointed
पडरौना। नीट यूजी 2026 में शामिल हो चुके अभ्यर्थी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। मंगलवार को जैसे ही प्रश्नपत्र लीक होने के चलते परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली तो उनमें मायूस छा गई। कई अभ्यर्थी ऐसे थे जो बड़े शहरों में परिवार से दूर रहकर तैयारी में जुटे हुए थे। इस बार की परीक्षा बेहतर होने से उन्हें सफलता की उम्मीद थी। परीक्षा रद्द करने की घोषणा से न सिर्फ विद्यार्थियों में मायूसी है, बल्कि अभिभावकों में भी गहरी निराशा है।
विज्ञापन

जिले के कई मेधावी मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए बीते तीन मई को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई, जिससे उम्मीद थी कि इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ वहां नीट यूजी में भी मैदान मारेंगे, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने पूरी तरह से निराश कर दिया। अब दोबारा नीट देना पड़ेगा। आने वाले प्रश्न कैसे होंगे अब इसे लेकर उहापोह की स्थिति उत्पन्न है। शहर के कई परिवार के बच्चे नेट यूजी की तैयारी राजस्थान के कोटा से पिछले दो वर्ष से करते। परिवार से दूर रहकर भी इन्हें उम्मीद थी, कि वह परीक्षा में अच्छा रैंक लाकर मेडिकल शिक्षा अच्छे कालेज से प्राप्त कर सकेंगे। रैंक अच्छा आने से घर वालों को अतिरिक्त धनराशि प्रवेश के लिए डोनेशन नहीं देना होगा, लेकिन रद्द परीक्षा ने सिर्फ उनकी ही नहीं अभिभावकों की उम्मीद भी तोड़ दी है।
विज्ञापन


0

कोटा रहकर नीट की तैयारी की थी। परीक्षा भी ठीक हुई थी, लेकिन अब परीक्षा रद्द होने की सूचना ने चिंता बढ़ा दी है। पेपर लीक होने की घटना मानसिक रूप से परेशान करने वाली है। -दीपशिखा जायसवाल, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

नीट यूजी 2026 पूरे देश में एकसाथ हुई उसके कुछ प्रश्न माडल पेपर्स में मैच हुए। परीक्षा की अच्छी तैयारी कर शामिल हुई थी। परीक्षा परिणाम रद्द होने से अब पुन: शुरू से तैयारी करनी पड़ेगी। -आदर्शिता मोदनवाल, अभ्यर्थी।

0

पूरी जिंदगी की उम्मीदें लेकर एक विद्यार्थी नीट की तैयारी करता है। दिन-रात की मेहनत, अनगिनत बलिदान, सामाजिक जीवन से दूरी, हर रोज सिर्फ एक सपना अपने मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा करना, लेकिन नीट रद्द होने से सारे सपने टूट गए हैं। -विशेष पांडेय, अभ्यर्थी।


0


हर मॉक टेस्ट के मार्क्स के साथ उसका आत्मविश्वास जुड़ा है। परीक्षा रद्द होने से उनकी उम्मीदें और खुद के सपने सब टूट गए हैं। परीक्षा पूरी तरह सतर्क होकर सरकार को आयोजित करनी चाहिए थी। -संतोष पांडेय, अभिभावक।

0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed