फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nearly two thousand teachers wait for salary

करीब दो हजार शिक्षकों को तनख्वाह का इंतजार

Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nearly two thousand teachers wait for salary
करीब दो हजार शिक्षकों को तनख्वाह का इंतजार
विज्ञापन

पडरौना। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बीते नवंबर व जनवरी में करीब दो हजार नए सहायक अध्यापकों की भर्ती की गई है। परंतु अभी तक इन शिक्षकों का सत्यापन नहीं हो पाया है। इस वजह से इन शिक्षकों को अभी वेतन भी नहीं मिल रहा है। शिक्षामित्र से शिक्षक हुए 96 समायोजित शिक्षकों को ही अभी तक वेतन निर्गत हो सका है। नौकरी पाने वाले शिक्षकों की पहली होली बिना रकम के ही कटेगी।
जिले में 69000 शिक्षक भर्ती के प्रथम चरण में जिले में 249 और द्वितीय चरण में 1806 शिक्षकों की नियुक्ति परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में की गई। प्रथम चरण की नियुक्ति करीब छह माह बाद भी अभी तक नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य प्रमाणपत्रों का सत्यापन नही हो सका है। इसके चलते शिक्षामित्र से शिक्षक बने शिक्षकों को छोड़कर किसी शिक्षक को वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। द्वितीय चरण के शिक्षकों की नियुक्ति हुए भी करीब तीन माह होने को है। सत्यापन की स्थिति यह है कि अभी तक प्रथम बैच में नियुक्त शिक्षकों के ही सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। द्वितीय बैच के शिक्षकों का अभी तक किसी का सत्यापन नही भेजा गया है। सत्यापन की गति यही रही तो शिक्षकों को वेतन पाने में अभी कई महिने और इंतजार करना पड़ सकता है। वेतन नहीं मिलने से इन शिक्षकों की होली का रंग फीका होगा। वेतन नही मिलने से जो शिक्षक अन्य जिलों से यहां आए हैं। उन्हें आर्थिक संकट का समाना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए विमलेश यादव ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात सभी नव नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन की प्रक्रिया
31 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
पडरौना। शासन के निर्देश पर 23 मार्च से 31 मार्च तक जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह जानकारी बीएसए विमलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से शासनादेश के मुताबिक विद्यालय संचालित होंगे। इसका उल्लंघन करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed