फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ncc camp

युद्ध व शस्त्र कला से पारंगत होंगे कैडेट : कमांडिंग ऑफिसर

Sun, 27 Aug 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
ncc camp
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन रविवार को एनसीससी कैडे
फोटो है।
विज्ञापन


बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक शिविर शुरू
19 सैन्य अफसर सिखाएंगे अनुशासन के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में रविवार को 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी)-164 शुरू हुआ। पहले दिन कुशीनगर व महराजगंज जिले के सीनियर व जूनियर कैडेट्स ने नामांकन कराया। इस प्रशिक्षण शिविर में 19 सैन्य अफसर प्रशिक्षण देंगे।
50 यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना के कमांडिंग ऑफिसर जयंत चटोपाध्याय ने एनसीसी कैडेट्स को शिविर से जुड़े टिप्स दिए। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन के साथ दस दिन तक चलने वाले शिविर में भाग लेने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक व्यायाम, खेल, युद्ध कला, शस्त्र कला सहित तमाम क्रियाएं सिखाई जाएंगी। कैडेट्स को 10 दिन में प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनओ डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में अनुशासन, हेल्थ एंड हाइजीन, पर्यावरण संरक्षण, पीटी, ड्रिल, फायरिंग, यातायात सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य गुर सिखाए जाएंगे।
बताया कि शिविर में कुशीनगर व महराजगंज जिले के 500 कैडेट्स ने नामांकन कराया है। कैडेट्स की निगरानी व प्रशिक्षण दो अफसर, पांच जेसीओ, 12 प्रशिक्षक व 10 एएनओ दे रहे हैं।
इस दौरान सूबेदार प्रशांत सिंह, सुरेश कुमार, लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, दीपक, छम, कुलदीप, सतवीर, रूपक, मान सिंह आदि मौजूद थे।


कुशीनगर व महराजगंज के कैडेट शामिल
एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कुशीनगर और महराजगंज जिले के सीनियर व जूनियर डिवीजन के पांच सौ कैडेट्स शामिल हुए। इनमें सीनियर डिवीजन में जनता इंटर कॉलेज के 60, खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज के 20, डीएवीएन इंटर कॉलेज घुघली के 35, एमजीआईसी सिसवा बाजार के 20, बीडीसी कुशीनगर के 40, बीआईसी कुशीनगर के 55, यूएनआईसी पडरौना के 45, एमजीआईसी सखवनिया के 45, एसजीएसआईसी हाटा के 50 व यूएनपीजी पडरौना के 30 कैडेट शामिल हुए। जूनियर डिवीजन में एसकेआईसी कठकुइयां के 40, नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान के 30 व एसजीबीकेजीआईसी कप्तानगंज के 30 कैडेट्स प्रशिक्षण में हुए शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed