{"_id":"6a569ab95a990ab7f608556c","slug":"ncc-cadets-visited-the-mahaparinirvana-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163698-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर का एनसीसी कैडेट्स ने किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर का एनसीसी कैडेट्स ने किया भ्रमण
Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में 50 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी पडरौना की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन कैडेट्स को महापरिनिर्वाण मंदिर का भ्रमण कराया गया। कैडेट्स ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन कर कुशीनगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी ली। शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक व्यायाम के साथ दूरी का अनुमान लगाने (जजिंग डिस्टेंस) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल टीवी गुरुड़ंग ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सैन्य प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल टीवी गुरुड़ंग ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सैन्य प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन