{"_id":"654bf355d260499ef7010056","slug":"navneet-won-silver-in-state-level-taekwondo-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7437-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने जीता सिल्वर
Thu, 09 Nov 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
मेडल और प्रमाण पत्र के साथ नवनीत। स्रोत-परिवार
- राज्य से दस खिलाड़ियों का हुआ था चयन
गुरवलिया बाजार। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है। प्रतियोगिता में कुल 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर निवासी नवनीत यादव ने बिलासपुर जिले के हिमाचल स्कूल स्पोर्ट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता 58 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में हुई थी। इसमें प्रदेश के दस खिलाड़ी प्रतिभाग किए थे। उन्होंने बीते अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में हुए जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
इस उपलब्धि पर पिता रामकृपाल यादव, प्रधान विनोद यादव, जयप्रकाश यादव, प्रवासी भारतीय मदद समूह निस्वार्थ के संस्थापक अरविंद कुमार सागर आदि ने बधाई दी है।