{"_id":"69976fc40b048fcb1e0404dc","slug":"national-educational-federations-kasya-block-unit-formed-nagendra-tiwari-became-president-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-155065-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कसया ब्लॉक इकाई गठित, नागेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कसया ब्लॉक इकाई गठित, नागेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष
Fri, 20 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बीआरसी परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नवनिर्वाचित कसया ब्लॉक इकाई
कसया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई कसया का बृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर में चुनाव हुआ। नागेंद्र तिवारी अध्यक्ष, कृष्ण मोहन मंत्री, राहुल देव कोषाध्यक्ष, ब्रजनारायण गोंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश सिंह संगठन मंत्री, वीरेंद्र सोनकर संयुक्त मंत्री और राकेश मणि कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए।
महिला प्रकोष्ठ में मीना सिंह अध्यक्ष, निशु विश्वकर्मा मंत्री, संगीता राय उपाध्यक्ष तथा अनामिका शाही कोषाध्यक्ष चुनी गईं।
निर्वाचन प्रक्रिया गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला अध्यक्ष अविनाश शुक्ला एवं जिला संगठन मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी की देखरेख में प्रारंभ हुई। चुनाव पर्यवेक्षक मंडल उपाध्यक्ष राजेश तिवारी व जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराए।
निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए नागेंद्र तिवारी एवं अमर प्रकाश तथा मंत्री पद के लिए कृष्ण मोहन एवं अनूप गुप्त के नामांकन प्राप्त हुए। बाद में अमर प्रकाश ने अध्यक्ष पद से और अनूप गुप्त ने मंत्री पद से नाम वापस ले लिया। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन शिक्षकों, शिक्षार्थियों और समाज के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। ब्लॉक के प्रत्येक शिक्षक की समस्या का समाधान ईमानदारी पूर्वक कराया जाएगा और शिक्षकों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।
इस दौरान संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ राम त्रिपाठी, रवि राय, केशव गोविंद राव, उदय सिंह, बृजभूषण पांडेय, संदीप त्रिपाठी, विनय पांडेय, हरेंद्र चौरसिया, संजय यादव, अरुणेश मिश्र, मोना सिंह, कुमुद सिंह, दीपमाला सिंह, अनिता मिश्रा, निशा ओझा, अंजना पांडेय, नासरीन, रेनू तिवारी, पूनम रानी, मीरा यादव, ध्रुव नारायण सिंह, मनोज चौबे, अरविंद सिंह, अशोक पांडेय, प्रभात चतुर्वेदी, राजन चौरसिया आदि मौजूद रहे।