फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nari samman

नारी सम्मान अभियान में जुटा महिलाओं का हुजूम

Fri, 16 Sep 2016 11:31 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 16 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
nari samman
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना। नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय का लाइब्रेरी हाल शुक्रवार को अलग ही लुक में था। मंच पर जिले के आला अफसर और कॉलेज के प्राचार्य तो सामने छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाली सैकड़ों महिलाओं की भीड़। अवसर था उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित ‘नारी सम्मान’ सेमिनार। इसमें मंचासीन अतिथिगण महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं के जरिए समाज में आए बदलाव की जानकारी दे रहे थे तो छात्राएं और महिलाएं जोरदार तालियों से उनकी बातों पर सहमति की मुहर लगा रही थीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि की हैसियत से इस सेमिनार की शोभा बढ़ाने आए एडीएम कृष्ण लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज की हर वर्ग की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। छात्राओं की उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी रोड़ा न बने, इसके लिए कन्या विद्या धन संचालित की। छात्रवृत्ति के माध्यम से भी छात्राओं का शैक्षिक स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास चल रहा है। इसके अलावा लैपटॉप वितरण इसी सरकार की योजना है। एडीएम ने कहा कि अपने हित में संचालित योजनाओं के प्रति महिलाएं तभी जागरूक हो सकती हैं, जब वे शिक्षित हों। इसके लिए प्राथमिक स्तर पर ही पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां के तहत अभियान चलाकर विद्यालयों में दाखिला कराया जा रहा है। शिक्षा ग्रहण कर छात्राएं आगे चलकर पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं। हमारे देश की बेटियों ने विदेशों में भी भारत का परचम लहराकर इसे साबित कर दिखाया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने कहा कि वैदिक काल से ही समाज में महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का हक दिया जाता रहा है। वैदिक काल में कई विदुषी महिलाएं थीं, जिन्हाेंने विद्वानों के साथ शास्त्रार्थ किया। हालांकि विदेशी हमलों के बाद कुछ दशकों तक समाज में महिलाओं की दखल कम रही, लेकिन फिर से महिलाआें के जीवन स्तर में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। अब वे भी जागरूक होने लगी हैं। महिलाओं को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा, लेकिन इसके लिए शिक्षित होना जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शशिशेखर सिंह ने कहा कि छात्राआें और महिलाओं को आने वाले समय में अभी और भी संघर्ष करना है। सत्संग, सेमिनार, कार्यक्रम में जाने से जानकारी बढ़ती है। अपने उद्देश्य के रास्ते में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए उनकी वजह तलाशनी होगी। हमारे जीवन में आने वाली बाधाएं किसी न किसी मनुष्य के कारण ही उत्पन्न होती हैं, जिसे मनुष्य ही दूर कर सकता है। बस, महापुरुषों से प्रेरणा लेनी है और खुद का आत्मबल जगा लेना है।
महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने छात्राआें और महिलाओं को उनकी सुरक्षा संबंधी सुविधाआें के बारे में जानकारी दी। 100, 101 नंबर पर पुलिस की मदद के बारे में उन्होंने बताया ही, वूमेन पावर लाइन के टोल फ्री नंबर 1090 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर महिलाओं की तरफ से की जाने वाली शिकायतें गोपनीय रखी जाती हैं। उन्होंने कहा कि मैसेज, फोन या किसी तरह से कोई भी व्यक्ति तंग करता है, सोशल साइट्स पर किसी महिला की अश्लील तस्वीर अपलोड करता है, तस्वीर से छेड़छाड़ करता है तो 1090 पर शिकायत तत्काल दर्ज कराएं, बिना थाने गए आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के इस साझा कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। संचालन हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक अनूप मिश्र ने किया। 

इस अवसर पर बीडीओ रघुनाथ सिंह, प्रधानाचार्य राजेश मिश्र, बीईओ अजय तिवारी, हचसीटीपी परमहंस यादव, प्रवक्ता डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. दुक्खी शुक्ला, समशेर मल्ल, आशुतोष, कुसुम चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed