फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Namaz will not be offered on roads and public places: DM

सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज : डीएम

Sat, 15 Jun 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Namaz will not be offered on roads and public places: DM
पडरौना। गंगा दशहरा और बकरीद पर किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। ऐसा करने पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम, एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। कहा कि त्योहारों को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रखेगी। बकरीद पर संख्या अधिक होने पर दो शिफ्ट में नमाज पढ़ी जाएगी। लेकिन, सार्वजनिक स्थल और सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ और डीपीआरओ, बीडीओ से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के ईदगाह व मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई एवं जलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा निर्धारित स्थलों पर कूड़ा ट्राली, घाटों पर बड़ी डस्टबिन रखें। नदी घाटों पर रस्सी या बांस से घेराबंदी करें, ताकि स्नान करते समय कोई गहरे पानी में न जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुर्बानी देने वाले पशुओं के अवशेष का निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था करें। एक पास पड़ने वाले मंदिर व मस्जिद पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित अफवाहों संबंधी कोई भी तस्वीर साझा न करें। नमाज केवल ईदगाहों/मस्जिदों में ही पढ़ी जाएगी। भीड़ ज्यादा होने पर दो शिफ्ट में नमाज अदा की जाएगी। सार्वजनिक स्थल, सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर है। अनावश्यक एवं भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी हरकतें कम उम्र वाले अनभिज्ञता में कर रहे हैं। उन्हें इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएं। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं होगी। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, एसडीएम योगेश्वर सिंह, ऋषभ पुंडीर, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed