फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nalanda defeated the hosts team in the semifinals

नालंदा को हराकर मेजबान टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Fri, 29 Dec 2017 12:30 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 29 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nalanda defeated the hosts team in the semifinals
क्रिकेट मैच की शुरूआत करते विधायक अजय राज। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के खेल मैदान में छात्रनेता कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन बृहस्पतिवार को पडरौना और नालंदा के बीच मैच खेला गया। इसमें पडरौना की टीम ने आठ विकेट से नालंदा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पडरौना की तरफ से आल राउंडर दिग्विजय यादव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन

नालंदा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजों ने शुरूआत में 15 रनों की साझेदारी की। पहला विकेट गिरने के बाद किसी भी खिलाड़ी ने अच्छा स्कोर नहीं दिया। पूरी टीम 21वें ओवर की गेंदबाजी में आलआउट होकर महज 73 रनों पर सिमट गई। इसमें अंकित ने 19, आदित्य ने 14 रन व अरनव सिंह व अकमाम ने नौ रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। पडरौना की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिग्विजय ने तीन, नीरज, मल्लू व वसीम ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना टीम का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर संजीव जायसवाल के रूप में गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिग्विजय ने तेज शुरूआत की तो दूसरे छोर पर खड़े चंदन गौड़ ने बखूबी उनका साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच बेहतर साझेदारी भी हुई। चंदन का विकेट गिरने के बाद गोविंद यादव ने टीम को संभाल लिया और जीत के लिए 74 रन मारकर टीम को विजय दिला दी। पडरौना की ओर से दिग्विजय ने 48 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं नालंदा की ओर से सुमन व सौरभ वर्मा ने एक-एक विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन करने वाले दिग्विजय यादव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अपांयर बबलू सिंह, पवन सिंह रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी, राबिन गुप्ता व स्कोरिंग अभिनव पाठक ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व छात्रसंघ रविंद्र विश्वकर्मा राधे, अखिलेश चतुर्वेदी, सदाशिव मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटा और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। 

इस मौके पर सतीश साहा, ऋषिकेश मिश्र, शमसेर मल्ल, अजय साहा, मन्नू सिंह चंदेल, प्रमोद चौरसिया, बिट्टू साहा, मैनेजर, विवेक गुप्ता, इंजेश, सुजीत, जफर, अंकित लोहिया, मनीष गुप्ता, शिवेंद्र, इरफान, तेजनारायण श्रीवास्तव, आदिल, बंटी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed