{"_id":"657e011eb631be96e60a1be9","slug":"naib-tehsildar-broke-the-boat-used-in-sand-mining-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9458-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नायब तहसीलदार ने बालू खनन में प्रयुक्त नाव तोड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नायब तहसीलदार ने बालू खनन में प्रयुक्त नाव तोड़वाई
Sun, 17 Dec 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
छोटी गंडक नदी के सिकटिया घाट पर अवैध बालू खनन के दौरान नाव को जेसीबी से तोड़वाते नायब तहसीलदार श
कसया। क्षेत्र के सिकटिया स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर शनिवार को नायब तहसीलदार ने छापा मारा। उन्होंने बालू खनन करने में प्रयुक्त होने वाली नाव को तोड़वाते हुए करीब 14 ट्रॉली बालू के ढेर को नष्ट कराया।
नायब तहसीलदार शैलेश सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम ने तहसील क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के सिकटिया घाट पर छापामारा। टीम ने मौके पर अवैध खनन कर रहे एक नाव को जेसीबी से तोड़वाकर नष्ट करा दिया। इसके बाद वहां मिले करीब 14 ट्राली बालू के ढेर को नदी में फेकवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि छोटी गंडक नदी के सोहसा, दुबौली, परवरपार, सिकटिया और महुआ डीह बैदौली आदि घाटों पर बालू खनन की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर कार्रवाई की गई है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान लेखपाल गौरव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।