{"_id":"5a78a2914f1c1b462c8b64f7","slug":"nagarpalika-employee-threw-the-trash-inside-the-shop-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कर्मचारी ने दुकान के अंदर फेेंकवाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कर्मचारी ने दुकान के अंदर फेेंकवाया कूड़ा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। कुश्ाीनगर जिले के हाटा कस्बे के करमहा रोड स्थित एक दुकान के सामने निकाला गया कूड़ा देखकर नगरपालिका के एक कर्मचारी ने सफाई कर्मचारियों से पूरा कूड़ा व्यापारी की दुकान में फेंकवा दिया। इसकी जानकारी होने पर नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ ने संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाई और आगे से ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए दुकान साफ कराने का निर्देश दिया।
हाटा नगरपालिका क्षेत्र के रहने वाले श्रीप्रकाश बरनवाल की हाटा-करमहा रोड पर बिस्किट व टॉफी की थोक बिक्री की दुकान है। रविवार की रात को व्यापारी ने अपने गोदाम की सफाई कराई तो उसमें काफी मात्रा में कूड़ा-कचरा निकला। उन्होंने उसे अपनी दुकान के सामने सड़क पर रखवा दिया, जिससे सुबह नगरपालिका के सफाई कर्मचारी उसे उठा ले जाएं।
सोमवार को सुबह करीब आठ बजे नगरपालिका के सफाई कर्मचारी कूड़े वाली गाड़ी लेकर उस रोड पर पहुंचकर सफाई कर रहे थे। गोदाम के बाहर अधिक मात्रा में कूड़ा देखते ही एक सफाई कर्मचारी को गुस्सा आ गया और उसने सफाई कर्मचारियों से पूरा कूड़ा गाड़ी पर लादने की बजाए दुकानदार की दुकान में फेंकवा दिया। यह देखकर अन्य व्यापारी भी हैरान रह गए। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इस पर नाराजगी जताते हुए कुछ व्यापारी नेता नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष मोहन वर्मा और ईओ अजय कुमार सिंह को इस घटना से अवगत कराया। इस पर अध्यक्ष और ईओ ने संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाने के साथ-साथ आगे से इस तरह की घटना न होने की चेतावनी दी। साथ ही सफाई कर्मचारियों से दुकान में फेंके गए कूड़े को साफ कराने का निर्देश दिया।