फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nag panchami today

Kushinagar News: नागपंचमी आज, होगी नाग देवता की पूजा

Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
nag panchami today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। हिंदू धर्म का प्रथम पर्व नागपंचमी सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन नागों की उत्पत्ति का दिन भी माना जाता है। इस त्योहार पर नाग देवता को दूध लावा चढ़ा कर पूजा की जाती है। इसके अलावा उन्हें दूध लावा चढ़ाने से सर्पदोष से मुक्ति मिलती है।
पौराणिक मान्यता है कि धरती नाग के फन पर टिकी हुई है। नाग पंचमी के दिन से ही हिंदू धर्म में पर्व व त्योहार शुरू हो जाते हैं, जो कार्तिक पूर्णिमा तक जारी रहता है। नागपंचमी के महत्व की चर्चा करते हुए सेवरही दुर्गा मंदिर के पुजारी डॉ. नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि पुराणों में यह वर्णित है कि भगवान ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण शुरू किया तो सबसे पहले उन्होंने अनंत नाग, वासुकी नाग, तक्षक नाग, कर्कोटक नाग, पद्म नाग, महापद्म नाग, शंखपाल नाग और कुलिक नाग सहित अष्ट नागों की उत्पत्ति की।
विज्ञापन

इसमें अनंत नाग को सूर्य का प्रतीक, वासुकी नाग को चंद्रमा का प्रतीक, तक्षक नाग को मंगल का प्रतीक, कर्कोटक नाग को बुध का प्रतीक, पद्म नाग को बृहस्पति का प्रतीक, महापद्म नाग को शुक्र का प्रतीक, शंखपाल नाग को शनि और कुलिक नाग को सोम का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जाता है कि ब्रह्माजी ने इन सभी नागों की उत्पत्ति सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को की थी। समुद्र मंथन में भी नागों की विशेष भूमिका रही है। नागपंचमी के दिन गाय का दूध, लावा, धूप, चंदन आदि से नागों की पूजा करना और कटहल के दोने में उन्हें दूध लावा चढ़ाने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। नागों की पूजा विशेष समृद्धि का सूचक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed