{"_id":"683df98923b0cdf221001d48","slug":"muster-roll-of-one-week-zero-in-mnrega-fraud-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138711-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मनरेगा फर्जीवाड़े में एक सप्ताह का मस्टररोल शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मनरेगा फर्जीवाड़े में एक सप्ताह का मस्टररोल शून्य
Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
तिवारीपट्टी। दुदही ब्लॉक के रकबा दुलमा में 50 मजदूरों की जगह 10 मजदूरों का ही फोटो अपलोड कराने के मामले में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया था। इस मामले में बीडीओ ने सिर्फ एक सप्ताह का मस्टरोल शून्य किया है। रकबा दुलमा पट्टी में अंसारी टोला मदरसा के पास से मनी प्रसाद के घर तक सड़क पर मिट्टी भरने का काम चल रहा है। 50 मजदूरों की हाजिरी लग रही है लेकिन सिर्फ 10 महिला मजदूरों का फोटो मनरेगा की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। एक सप्ताह से लगातार इनकी ही फोटो वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है।
इस काम के लिए 50 मजदूरों का मस्टररोल निकाला गया है। इसमें 35 पुरुष और 15 महिला मजदूर हैं। इस कार्य पर 3,55,026 रुपये भुगतान भी हो चुका है। बीडीओ ने एपीओ और जेई जांच कराया। रिपोर्ट आने के बाद सिर्फ एक सप्ताह का मस्टरोल शून्य कर दिया गया लेकिन फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई में फर्जीवाड़ा करने का और मनोबल बढ़ेगा।