फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mustard started flourishing in the fields, danger of aphid pest increased due to changing weather

Kushinagar News: खेतों में लहलहाने लगी सरसों, बदलते मौसम में माहू कीट का बढ़ा खतरा

Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mustard started flourishing in the fields, danger of aphid pest increased due to changing weather
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में इस समय खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है। बदलते मौसम में सरसों की फसल पर माहू कीटों का खतरा बढ़ गया है। माहू कीट सरसों की कोमल पत्तियों व फूलों का रस चूस लेते हैं। इससे सरसों की कम पैदावार होती है।
विज्ञापन


देश में तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि से अब सेवरही क्षेत्र में भी सरसों की खेती को बढ़ावा मिलने लगा है। इस समय सेवरही क्षेत्र के सुमही संतपट्टी, राजपुर खाश, बैजू पट्टी, दोमाठ, मिश्रौली, जगदीशपुर, तिवारी पट्टी, जोगनी, ब्रह्मपुर, गौरी नगर, पिरोजहा, जंगली पट्टी सहित अन्य गांवों में किसानों के खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके साहू ने बताया कि जब सरसों में फूल आ जाते हैं तो फसल पर माहू कीट का खतरा बढ़ जाता है। एक से डेढ़ मिमी के आकार का माहू कीट सरसों के तनों पर आ जाते हैं और सरसों की कोमल पत्तियों व फूलों का रस चूस कर उन्हें कमजोर बना देते हैं। इससे उनका विकास रुक जाता है और सरसों की फलियां न बनने से पैदावार कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करें जैव कीटनाशक का प्रयोग : डॉ. विनय कुमार

पादप वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मिश्र का कहना है कि सामान्य तौर पर किसान माहू के प्रकोप से सरसों की फसल को बचाने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, जो उचित नहीं है। इससे सरसों की फसल पर परागण के लिए आने वाली मधुमक्खियों व मित्र कीटों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। माहू कीट से सरसों की फसल को बचाने के लिए किसानों को जैव कीटनाशक नीम के तेल का स्प्रे करना चाहिए। ऐसा करके माहू कीट के बचाव के साथ मधुमक्खियों व मित्र कीटों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed