आवास, पेंशन की सुविधा से वंचित हैं मुसहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलवा कारखाना। नरायनपुर कोठी की मुसहर बस्ती में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रदेश की नई सरकार भी इन गरीबों तक सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं पहुंचा पाई। शौचालय के अभाव में इस मुसहर बस्ती के लोग अब भी खुले में शौच के लिए जाते हैं।
नरायनपुर मुसहर बस्ती में 138 परिवार हैं, जिनकी कुल आबादी करीब 750 है। मुसहर बस्ती की हिरावती, गुलाबी, रिंकू, माया, रूगदी, कलावती, लालती, तेतरी, तरूउ, बिगनी, सुगंधी आदि का कहना है कि उन लोगों को अभी तक आवास, पेंशन, राशनकार्ड समेत कई अन्य सुविधाएं नहीं मिली हैं। इन लोगों के अनुसार चुनाव के दौरान वोट लेने के लिए ही जनप्रतिनिधि उनके दरवाजे पर पहुंचते हैं। इसके बाद कोई उनका हाल पूछने नहीं आता है। शौचालय के अभाव में इस मुसहर बस्ती के सभी लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं। स्वच्छ पेयजल का भी कोई इंतजाम नहीं है। वहीं फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा का कहना है कि मुसहर बस्ती के कई घरों में शौचालय बने हैं, लेकिन उसका उपयोग नहीं होने की वजह से वे बेकार हो गए हैं। कई घरों के शौचालय में जलावन की लकड़ी रखी है।