{"_id":"6446cb9b44d4c32acc07dc79","slug":"muslim-family-conduct-mundan-in-temple-kushinagar-news-c-7-1-138425-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मन्नत पूरी होने पर मुस्लिम परिवार ने बेटे का मंदिर में मंडन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मन्नत पूरी होने पर मुस्लिम परिवार ने बेटे का मंदिर में मंडन कराया
Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
रामकोला स्थित धर्म समधा देवी मंदिर पर अपने पुत्र की मुंडन संस्कार कराते मुस्लिम परिवार के मैनुद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला(कुशीनगर)। क्षेत्र के पपउर निवासी एक मुस्लिम परिवार ने मन्नत पूरी होने पर सोमवार को धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर में अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराया।
रामकोला क्षेत्र के पपउर निवासी मैनुद्दीन और उनकी पत्नी तसेरून निशा दस वर्ष पूर्व नवरात्रि में नंगे पांव आकर धर्मसमधा मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगें थे कि उन्हें पुत्र हुआ तो बेटे का मुंडन संस्कार मंदिर में कराएंगे। मन्नत पूरा होने पर गाजे-बाजे के साथ धर्मसमधा मंदिर पहुंचकर अपने बेटे सलमान का हिंदू रीति-रिवाज से मुंडन संस्कार कराया। सलमान के माता-पिता ने बताया धर्मसमधा देवी माता के आशीर्वाद से बेटे का जन्म हुआ। सोमवार को मुंडन कराकर मन्नत पूरा किया।