{"_id":"5d80ccde8ebc3e0157421b5b","slug":"murder-fo-youth-kushinagar-news-gkp3218932152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर गन्ने के खेत में फेंका युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकर गन्ने के खेत में फेंका युवक का शव
विज्ञापन
मठिया श्रीराम गांव निवासी टुन्ना तिवारी का खेत में शव मिलने पर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
हत्याकर गन्ने के खेत में फेंका युवक का शव
सोमवार शाम को बाजार गए थे मठिया श्रीराम गांव के राजकुमार
घास काटने गईं सिसवा दीगर गांव की महिलाओं के शोर मचाने पर हुई जानकारी
तमकुहीराज/तरयासुजान। सोमवार शाम को बाजार गए मठिया श्रीराम गांव के युवक का शव मंगलवार को सिसवा दीगर गांव में गन्ने खेत में मिला। युवक के गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर जख्म दिख रहे थे। गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मंगलवार को घास काटनेे गईं तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा दीगर गांव की कुछ महिलाओं ने गन्ने के खेत में युवक का शव देखकर शोर मचाया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे मठिया श्रीराम के संदीप तिवारी ने शव की शिनाख्त अपने भाई राजकुमार उर्फ टुन्ना तिवारी(22) के रूप में की। संदीप के अनुसार राजकुमार सोमवार देर शाम किसी काम से सिसवा नाहर बाजार गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह थाने पर सूचना दी और अपहरण का अंदेशा भी जताया था। मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर एएसपी गौरव वंशवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पर कई जगह जख्म होने से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
इस संबंध में प्रभारी एसओ रामविलास यादव का कहना है कि मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
दो माह पहले ही हुई थी शादी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र का मठिया श्रीराम गांव हत्या की घटनाओं को लेकर हर साल चर्चा में रहता है। पूर्व में प्रतिशोध में यहां कई हत्याएं हो चुकी हैं। राजकुमार उर्फ टुन्ना की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अभी दो माह पहले ही टुन्ना की शादी हुई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि टुन्ना के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। उसी को आधार बनाकर छानबीन आगे बढ़ रही है। संभव है कि फोन करके टुन्ना को किसी निर्जन स्थान पर बुलाया गया हो और हत्या का शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया हो।