फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Municipality councilors boycotted the board meeting

Kushinagar News: नगर पालिका के सभासदों ने किया बोर्ड की बैठक का बहिष्कार

Wed, 06 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Municipality councilors boycotted the board meeting
हाटा। मंगलवार को होने वाली नगर पालिका बोर्ड की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। बैठक नहीं हो सकी। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका के सभी योजनाओं और कार्यों में मनमानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दोपहर के बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे सभासदों ने बोर्ड के बहिष्कार को लेकर एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह को सौंपा। सभासदों के दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पांच मार्च को आहूत बोर्ड की बैठक की सूचना मात्र एक दिन पहले दिया गया। वहीं विकास कार्यों में मनमानी करने, पारदर्शिता न रखने, सभासदों को बिना विश्वास में लिए बगैर मनमानी ढंग से विभिन्न योजनाओं का संचालन करने एवं आडटसोर्सिंग के तहत रखे गए कर्मचारियों से निकाय का कार्य कराने के बजाय कुछ लोगों का निजी कार्य कराने का भी आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में सभासदों में देवंता, विजय कुमार, खेदनी देवी, संजू देवी, बादामी देवी, निधि मिश्रा, मुन्नी देवी, सुनीता मौर्या, हरेराम सिंह, सैफुद्दीन, छांगुर रौनियार, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने कहा कि यहां पर नई तैनाती मिली है। यहां सभासदों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाऐगा। नगर पालिका के विकास कार्य पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed