फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mumbai topped in CanSat and Bangalore in Rocketry.

Kushinagar News: कैनसेट में मुंबई तो रॉकेट्री में अव्वल रही बंगलुरू को टीम

Fri, 31 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mumbai topped in CanSat and Bangalore in Rocketry.
तमकुहीरोड/पिपराघाट। रकबा जंगली पट्टी स्थित गंडक नदी के किनारे चार दिवसीय मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का समापन का बृहस्पतिवार हो गया। प्रतियोगिता में कैनसेट प्रतियोगिता में जहां मुंबई की टीम तो रॉकेट्री प्रतियोगिता में बैंगलोर की टीम पहले स्थान पर रही जबकि दूसरे स्थान पर कानपुर व बैंगलुरु की टीम तो तीसरे स्थान पर हैदराबाद व अहमदाबाद के छात्रों की टीम रही। सभी विजयी टीमों को शिल्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देवरिया के सांसद शशांक मणि के प्रयास से रकबा जंगली पट्टी में गंडक नदी के किनारे चार दिन से चल रहा मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के 71 टीमों ने हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को समापन सत्र में विजयी टीमों की घोषणा हुई तो जर्मन हैंगर के नीचे बैठा हर शख्स नारे लगा उठा।
विज्ञापन

जिसमें कैनसेट प्रतियोगिता में द्वारिका दास ने संघवी इंजीनियरिंग काॅलेज मुंबई की टीम पहले स्थान पर रही,जबकि दयानाथ सागर युनिवर्सिटी बैंगलोर की टीम को दूसरा और बिट्स पलानी युनिवर्सिटी हैदराबाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह राकेट प्रतियोगिता में आरबी इंजीनियरिंग काॅलेज बैंगलोर ने प्रथम, पीएसआईटी काॅलेज कानपुर ने द्वितीय और निरमा यूनिवर्सिटी अहमदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें आयोजन समिति की ओर से वैज्ञानिकों की ओर से शिल्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी टीमों और विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed