फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mulayam Singh Yadav was a leader of every section of the society.

Kushinagar News: समाज के हर वर्ग के नेता थे मुलायम सिंह यादव

Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav was a leader of every section of the society.
पडरौना। सपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समाज के सभी वर्ग के सर्वमान्य नेता थे। वे रोटी कपड़ा सस्ता और दवा, शिक्षा व पढ़ाई मुफ्त हो के सिद्धांत पर कार्य करते थे।
विज्ञापन

ये बातें सपा जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी ने कहीं। वे शुक्रवार को नगर के सोहरौना स्थित लोहिया भवन में पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में इंस्पेक्टर राज, तहबाजारी, चुंगी कर समाप्त किया था। रक्षा मंत्री के कार्यकाल में शहीद जवानों के परिवार को 10 लाख रुपये का अनुदान व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का कानून बना कर सेना का सम्मान बढ़ाया। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व संसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, डॉ. पीके राय, जावेद इकबाल, विक्रमा यादव, राजेश प्रताप राव, रणविजय सिंह, विरेंद्र सिंह सैंथवार आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन कैसर ज़माल टीटू ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रजीत यादव, हसमुद्दीन अंसारी, रामअवध यादव, पुरंदर प्रताप यादव, भोला यादव, बाल कृष्ण मिश्र हीरालाल प्रजापति, विजय यादव, राजेंद्र पाल, ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, रविंद्र वर्मा, राम प्रताप, बड़े अंसारी, करन चौहान, लखीचंद यादव, राम सूचित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई

नगरपंचायत खड्डा में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। वरिष्ठ कार्यकर्ता अयोध्या यादव, व्यास मिश्र और सुदर्शन पटेल को जोन प्रभारी अमर जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा जायसवाल ने सम्मानित किया। भगवान दयाल गुप्ता, बबलू जायसवाल, विनोद उपाध्याय, सुभाष चंद्र चौधरी, आकाश राय, उमेश गुप्ता, मंगल यादव, भोला यादव, अयूब अंसारी, नेसार देवान, मनोज विक्की वर्मा, रामाश्रय गौड़, विनोद उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
मुलायम सिंह की जयंती मनाने सपा सांसद आरके चौधरी पहुंचे
तमकुहीरोड। प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री व मोहनलाल गंज से सपा सांसद आरके चौधरी शुक्रवार को गोमतीनगर एक्सप्रेस से तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंचे तो सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह तमकुहीराज रवाना हो गए। तमकुहीराज में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को लेकर कई दिनों से चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होना था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद आरके चौधरी शामिल हुए। उनका स्वागत करने वालों में सपा के वरिष्ठ नेता मधुरश्याम राय, जाकिर हुसैन, अनूप सोनी शामिल थे।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मनाई जयंती

कप्तानगंज। सपा कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण महासभा ने शुक्रवार को श्रीराम जानकी मंदिर के निकट रेलवे ढाला पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई। ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य आरके मिश्रा ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम संजीवन ओझा तथा संचालन मुकेश कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष यादव, पिंटू ओझा, राकेश दुबे, हरीश उपाध्याय, गोरख प्रसाद दुबे, दीना पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, दिलीप पांडेय, सुरेश, यशपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed