फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   muharram ke juloos mein vivaad se bhagadad, ek ghaayal, do hiraasat mein

Kushinagar News: मुहर्रम के जुलूस में विवाद से भगदड़, एक घायल, दो हिरासत में

Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
muharram ke juloos mein vivaad se bhagadad, ek ghaayal, do hiraasat mein
टेकुआटार में लोगों से विवाद के बारे में जानकारी लेते एएसपी। स्रोत-सोशल मीडिया
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार लहवारी चौक पर रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। चौक पर ताजिया मिलान के दौरान भीड़ बढ़ने के बाद किसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने नारेबाजी भी की। दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। इसमें एक आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही होती तो यह विवाद नहीं हुआ होता।
विज्ञापन


टेकुआटार क्षेत्र में मुहर्रम त्योहार संवेदनशील माना जाता है। यहां के जुलूस में खैरटवा, पकड़ी टोला, अधियारा टोला, जमुनिया, कुट्टी टोला, सिहोरवा टोला के ताजिया के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और ताजियादार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पहले भी यहां दोनों पक्षों में तनाव हो चुका है। बावजूद इसको लेकर पुलिस सतर्क नहीं रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर चार पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन दो दूसरे तरफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दोनों पक्षों में आमना-सामना हुआ तो सिर्फ दो पुलिसकर्मी थे, जो संभाल नहीं पाए। इसकी सूचना पर कुछ देर बाद थानाध्यक्ष सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एएसपी निवेश कटियार, एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।


मौके पर भारी संख्या में पुुलिस तैनात कर दी गई। सभी ताजियादारों को कर्बला में भेजा गया। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हुए थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई। माहौल शांत है। सभी ताजियादारों को कर्बला में भेज दिया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूर्व में भी इस स्थान पर दो समुदायों में विवाद हो चुका है। पुलिस के साथ-साथ गांव वालों ने भी बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed