{"_id":"611fd8888ebc3e79fb7bcce1","slug":"muharram-celebrated-amidst-tight-security-kushinagar-news-gkp406188449","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम का त्योहार
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया मुहर्रम
इमाम चौकों पर रखे गए ताजिए, नहीं निकला जुलूस
डीएम-एसपी ने जिले में कई स्थानों पर किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मुहर्रम शुक्रवार को जिले भर में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। इमाम चौकों पर सुबह ताजिए रखे गए। वहां लोगों ने फातेहा पढ़ा और परिवार व मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। इस दिन बहुत से लोग रोजा भी रखा। मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर चौराहे और बाजार में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। डीएम और एसपी ने प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दीन-ए-हक की लड़ाई में अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत के याद में शुक्रवार को मुहर्रम मनाया गया। कोरोना महामारी की वजह से एहतियात के तौर पर इस बार भी मुहर्रम का जुलूस निकालने पर पाबंदी रही। पडरौना से लेकर गांव तक ताजियों तो बनाए गए थे, जिन्हें इमाम चौकों पर रखा गया, लेकिन जुलूस नहीं निकला। उसमें रखे गए सेहरा, फूल व अन्य वस्तुएं रस्म व रिवाज के मुताबिक अपने-अपने कर्बला में दफन कर दिए गए। मुहर्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही सक्रिय रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पडरौना के मिसकारी मोहल्ला, फुलवारी दरबार, पंवरिया टोला, जमालपुर, बेलवां, मीरगंज, रामधाम पोखरा, हाथीसार मोहल्ला, कसेरा टोली, छुछिया गेट, नौका टोला, खिरिया टोला, छावनी, घोसी टोला, राईनी मोहल्ला समेत सोहरौना, पकड़ी, बलोचहां, नोनियापट्टी, पडरौना से सटे खिरकिया, मटियरवा, सोहनपुर, जोगी छपरा, कुरमौल, सोनवाल, मंसाछापर, नंदलाल छपरा, बिशुनपुरा, बलकुड़िया, चिरगोड़ा, अकबरपुर समेत अधिकांश स्थानों पर छोटे-छोटे ताजिए बनाए गए थे। हालांकि मेला न लगने से बच्चों का उत्साह इस बार कम रहा। उनका कहना था कि महामारी नहीं रहती तो इन ताजियों का जुलूस निकलता और जगह-जगह लगने वाले मेले में खेल तमाशे होते।
सादगी और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम
कुबेरस्थान। शांति एवं सौहार्द के साथ क्षेत्र के सभी गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। सभी ताजियेदारों ने कोविड-19 के संबंध में शासन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन किया और अपने दरवाजे पर ताजिया रखकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। उसके बाद फातिहा पढ़कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। कुबेरस्थान सहित बतरौली बाजार, कल्याण छापर, इंद्रसेनवा, फागुपुर विशुनपुरा, गंगौली, भटवलिया, धरनीछापर, सखवनिया, शिवपुरडीह, बढ़वलिया, पिपरासी, सरेया सहित अन्य गांवों में इसे परंपरागत ढंग से मनाया गया। एसओ कुबेरस्थान संजय सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। संवाद
जुलूस पर रही पाबंदी, घरों में पढ़ी गई फातेहा
तुर्कपट्टी/समउर बाजार। क्षेत्र में मुहर्रम सकुशल संपन्न हो गया। हालांकि पुलिस की काफी कोशिश के बाद भी कुछ गांवों के ताजियादार जुलूस निकालने का प्रयास करते दिखे, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। शुक्रवार को रोजा रखकर लोगों ने इबादत की। सुबह से ही मुहर्रम के ताजिया को लेकर लोगों में जोश था, लेकिन प्रशासन के दिशा-निर्देशों को लेकर लोग चौकन्ने थे। क्षेत्र के महुअवा कारखाना, अमवा दूबे, झनकौल, दोघरा, भेलया चंदरौटा, बसडीला पांडेय, गुरवलिया लाला, रावतपार, रुदवलिया आदि गांवों में ताजियादारों ने रोजा रखकर अपने घर पर ही मुहर्रम के सभी रस्मों को पूरा किया। महासोन बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना तौकीर आलम व मौलाना हारून कादरी ने बताया कि हमें कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने रस्मों रिवाज निभाना है। तुर्कपट्टी थाना प्रभारी आनंद गुप्त ने बताया कि क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। एक-दो गांव में लोगों ने ताजिया का जुलूस निकालने की कोशिश की, जिसे मना कर दिया गया है। वहीं, पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव बसडीला महंथ में प्रशासन के आदेश के बाद भी कुछ व्यक्ति ताजिया का जुलूस निकाल रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस कर दिया। संवाद
विज्ञापन
प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के चितहा गांव में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए मुहर्रम के दिन लोगों ने जुलूस निकाला। ताजिया के इस जुलूस में धारदार हथियार लहराते हुए प्रदर्शन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। एसओ मिथिलेश राय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल हुए वीडियो की जांच कराकर शामिल लोगों को पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव चंद्रौटा में प्रशासन के आदेश के बावजूद कुछ व्यक्तियों की ओर से ताजिए का जुलूस निकाला जा रहा था, लेकिन पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाकर वापस कर दी।
थाने में तहरीर दी
पटहेरवा। क्षेत्र के बदुरांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक वर्ग विशेष के कुछ लोगों पर गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पंकज राय नाम के व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात्रि में एक वर्ग विशेष के लोग ढोल, तासा व लाठी डंडों के साथ जुलूस निकाले थे। जब उनके दरवाजे पर आए तो हंगामा करने लगे। उन्होंने हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है। एसओ पटहेरवा सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद