{"_id":"642c7c8fb8ee4a414a0052b7","slug":"muddy-water-came-on-the-third-day-as-well-kushinagar-news-c-7-1-112371-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीसरे दिन भी आया मटमैला पानी, खरीदकर पूरी कीं जरूरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीसरे दिन भी आया मटमैला पानी, खरीदकर पूरी कीं जरूरतें
Wed, 05 Apr 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिया का निर्माण कराते समय जेसीबी से क्षतिग्रस्त हो गई थी जलापूर्ति की पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के बलोचहां चुंगी के पास जलापूर्ति की पाइप फटने के तीन दिन हो चुके हैं। मंगलवार को भी जलकल के कर्मी उसे ठीक कराने में लगे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को स्वच्छ पानी मुहैया नहीं करा पाए। टोटियों से पीला पानी आ रहा है, जो न पीने लायक है न कपड़े या बर्तन धोने लायक। दैनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए भी लोगों को पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है।
शनिवार की रात बलोचहां चुंगी के पास पुलिया निर्माण के लिए जेसीबी से ह्यूम पाइप डाला जाना था। उसी दौरान जेसीबी से जलापूर्ति की पाइप फट गई थी। रविवार को सुबह पेयजल संकट उत्पन्न हुआ तो मरम्मत के लिए जलकल के कर्मियों ने पाइप से जुड़े सभी मोहल्लों की जलापूर्ति बंद कर दी। लीकेज तो दूर कराया, लेकिन मंगलवार को तीसरे दिन भी टोटियों से दूषित पानी ही आ रहा था। इससे लोग परेशान रहे। मरम्मत का कार्य जारी होने से रामकोला मार्ग पर रह रहकर जाम लगता रहा। बलोचहां मोड़ के पास रहने वाले अभिषेक ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था ठीक करने में नगरपालिका की तरफ से काफी लापरवाही हो रही है। तीन दिन हो गए हैं, लेकिन टोटियों से मटमैला पानी ही आ रहा है।
पंकज कुमार ने बताया कि पूरा काम ही पानी पर निर्भर है। पानी की समस्या दूर नहीं कराई गई है। पीने से लेकर नहाने, कपड़े व बर्तन धोने के लिए भी पानी खरीदकर लाना पड़ा।