फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mud gauge and river mapping on other days

दूसरे दिन भी बालू घाट और नदी की मैपिंग हुई

Fri, 16 Mar 2018 12:03 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 16 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mud gauge and river mapping on other days
दूसरे दिन भी बालू घाट और नदी की मैपिंग हुई - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। गंडक नदी के एपी बांध की सुरक्षा और बालू खनन के लिए हुए पट्टों की जांच करने आई टीम ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी ड्रोन कैमरों व अन्य उपकरणों के जरिए नदी, तटबंध, बालू खनन स्थल, पानी के बहाव आदि से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके साथ ही टीम में शामिल लोगों ने क्षेत्र में बालू खनन क्षेत्र आदि की मैपिंग भी की।
विज्ञापन


बुधवार को विकास प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के परियोजना प्रबंधक योगेंद्र पांडेय की देखरेख में एक टीम विरवट कोन्हवलिया पहुंची थी। टीम ने ड्रोन कैमरे से इसका सर्वे कराया। बृहस्पतिवार को भी इस टीम ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ विरावट कोन्हवलिया पहुंचकर नदी के बहाव, बालू घाट व एपी बंधे की स्थिति और बाढ़ से पूर्व बांध को बचाने की तैयारियों के मद्देनजर होने वाले कार्यों की जानकारी ली।इस दौरान बाढ़ खंड के जेई चंद्रप्रकाश, जेई नवीन कुमार शुक्ल, जेई राकेश कुमार सहित विरेश्वर सिंह, खोभारी गुप्ता, हरिहर निषाद, रघुनाथ मुखिया, तुफानी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed