फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MPs meet CM, demand to provide jobs to martyr's family

Kushinagar News: सीएम से मिले सांसद, शहीद के परिवार को नौकरी दिलाने की मांग

Fri, 21 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
MPs meet CM, demand to provide jobs to martyr's family
सीएम से मिलकर शहीद के परिवार का सहायदा और सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाने की सांसद ने की मांग,स्र
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसद ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए उनके समाधान की मांग की। शहीद के परिवार को नौकरी दिलाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री की ओर से इन विषयों पर सकारात्मक मार्गदर्शन मिलने की बात कही गई।
विज्ञापन


सांसद ने कप्तानगंज ब्लॉक के निवासी और अहमदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद जवान रमेश कुमार के परिवार की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने शहीद के अंतिम संस्कार स्थल, जो परिवार की निजी भूमि पर स्थित है, वहां स्मारक निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा गांव के प्रवेश द्वार पर शहीद के नाम से गेट बनवाने और गांव के युवाओं के लिए शहीद के नाम पर खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग भी रखी। उन्होंने शहीद की पत्नी को राज्य सरकार की ओर से सरकारी नौकरी देने तथा नियमानुसार राज्य सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

-
बोदरवार गन्ना समिति की बदहाली का मुद्दा उठाया
-सांसद विजय कुमार दुबे ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार-कुशीनगर की जर्जर बाउंड्रीवाल, खाद गोदाम और कार्यालय की स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इनका मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने की मांग रखी गई, ताकि किसानों को समिति से जुड़ी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके। सांसद ने कहा कि कुशीनगर के विकास और क्षेत्रवासियों की जरूरतों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे भी उठाया जाता रहेगा। जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed