फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP Vijay Dubey becomes member of State Road Fund Management Committee

Kushinagar News: राज्य सड़क निधि प्रबंध समिति के सदस्य बने सांसद विजय दूबे

Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
MP Vijay Dubey becomes member of State Road Fund Management Committee
पडरौना/कोटवा बाजार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुशीनगर के सांसद को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति का सदस्य नामित किया है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के मार्गों के योजनाबद्ध विकास के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 1998 में मार्ग विकास नीति के अधीन प्रदेश की सड़कों के रख-रखाव, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण आदि कार्यों के लिए सड़क निधि का गठन किया था। राज्यपाल ने कुशीनगर के सांसद विजय दूबे को राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति का सदस्य नामित किया है। इस समिति में हरदोई सांसद, चुनार व दादरी के विधायक और चित्रकूट व मुरादाबाद के जिला पंचायत सदस्य को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज गोविंद की अगुआई में अनिल मिश्रा, बालमुकुंद दूबे, गोरख यादव, संतराज कुशवाहा, सरवन सिंह, ग्राम प्रधान खजुरी अनिल गुप्ता, दिनेश पाल, बलजीत जायसवाल, मुरारी प्रसाद, नितेश राव, चंदन सोनी, नागेंद्र वर्मा आदि ने उत्तर प्रदेश शासन से सांसद विजय कुमार दूबे को राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति का सदस्य बनाने पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed