फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP sports competition begins in Hirnhi, many teams participate

Kushinagar News: हिरनहीं में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, कई टीमों ने लिया हिस्सा

Wed, 24 Sep 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
MP sports competition begins in Hirnhi, many teams participate
हिरनहीं गांव में कुश्ती में जोर-आजमाइश करते पहलवान। संवाद   
मंसाछापर। क्षेत्र के हिरनहीं गांव स्थित मिनी स्टेडियम में मंगलवार को सांसद आदर्श खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें कबड्डी, कुश्ती और दौड़ समेत अन्य कई खेलों का आयोजन हुआ। खेल मैदान के पास आयुर्वेद विभाग की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

सांसद विजय दुबे ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन भी सिखाते हैं। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि खेलों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं चला रही है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और खिलाड़ियों को ईमानदारी व मेहनत से तैयारी करनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को गलत राह से बचाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में जोड़ते हैं। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि खेल अनुशासन, सामूहिकता और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाते हैं। इसके बाद न्याय पंचायत स्तरीय कबड्डी, कुश्ती, दौड़ , वालीबाल समेत कई खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्त, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, बीडीओ अखंड प्रताप, बीईओ जयंत भारती, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, ग्राम प्रधान जयचंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed