फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP Space Competition on 27th

Kushinagar News: सांसद अंतरिक्ष प्रतियोगिता 27 को

Fri, 26 Sep 2025 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 04:46 AM IST
सार

पडरौना में इसरो की देखरेख में 27 सितंबर को सांसद अंतरिक्ष प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें ग्रामीण और शहरी स्कूलों के 119 छात्र विज्ञान व अंतरिक्ष विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
MP Space Competition on 27th

विस्तार

पडरौना। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की देखरेख में जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सांसद अंतरिक्ष प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर को होगा। इसमें कक्षा छह से आठ तक 57 और नौवीं से 12वीं तक के 62 समेत कुल 119 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी शहरी छात्रों के समान अवसर मिल सके। यह प्रतियोगिता मल्टीपल च्वायस क्वेश्चन और पोस्टर प्रतियोगिताओं के रूप में आयोजित की जाएगी। कक्षा छह से आठ तक के छात्र पोस्टर बनाएंगे। वहीं कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र एमसीक्यू हल करेंगे। इसके जरिए छात्रों को अंतरिक्ष, उपग्रहों, रॉकेट प्रौद्योगिकी और भारत के अंतरिक्ष मिशनों से संबंधित विषयों पर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। पूरी प्रतियोगिता की निगरानी और मार्ग दर्शन इसरो की एक विशेष टीम द्वारा किया जाएगा। छात्रों को 27 सितंबर को लोकमान्य इंटर काॅलेज में जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed