फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP's representative gave two lakh assistance to Babar's family

सांसद प्रतिनिधि ने परिजनों की दी सहायता

Tue, 29 Mar 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
MP's representative gave two lakh assistance to Babar's family
मृतक बाबर की माँ को अहेतुक सहायता राशि का प्रमाण पत्र देते सांसद के प्रतिनिधि शशांक दुबे व अन्य भ? - फोटो : KUSHINAGAR
सांसद के प्रतिनिधि ने बाबर के परिवार को दी गई दो लाख की सहायता राशि
विज्ञापन

रामकोला/टेकुआटार(कुशीनगर)। भाजपा कार्यकर्ता बाबर की मौत के बाद मंगलवार को सांसद विजय कुमार दुबे के प्रतिनिधि एवं खड्डा के ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे उसके घर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि का प्रमाणपत्र सौंपा।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। पीड़ित परिवार के साथ जिला ही नहीं, पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता हैं। सदन चलने की वजह से सांसद एवं विधायक की अनुपस्थिति में उन्हें प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया है। पीड़ित परिवार के खाते में दो लाख रुपये भेजा गया है। राशन कार्ड में नाम जुट गया है। वरासत में नाम चढ़ गया है। सरकार की तरफ से जो भी योजनाएं होंगी, उनका लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष टेकुआटार विनोद गुप्ता, चंद्रप्रकाश यादव चमन, सुमित त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया, अजय शर्मा, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, हरीश, पिंटू मिश्रा, राकेश गिरी, इकबाल अंसारी, दिनेश जायसवाल, रितेश दुबे, शुभम दीक्षित, कुंदन दुबे, राणा प्रताप सिंह, नीतीश सिंह राजपूत,विनोद तिवारी,जितेंद्र सिंह सहित कांनगों रविन्द्र राय, लेखपाल वेद प्रकाश गौड़, पूर्ति निरीक्षक दुर्गा दत्त राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
टेकुआटार। बाबर की मौत के मामले में रामकोला पुलिस की जांच पर संदेह जताते हुए पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस घटना को नाली विवाद बता रही है, जबकि मौके पर नाली का कोई विवाद नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपितों की मदद कर रही है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद नहीं दिख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed