{"_id":"66b55edc249a92a46d0854c9","slug":"mp-raised-the-issue-of-sugar-mills-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121270-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सांसद ने उठाया चीनी मिलों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सांसद ने उठाया चीनी मिलों का मुद्दा
Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर सांसद ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मीगंज और कठकुइयां में बंद पड़ी चीनी मिल को पुन: चालू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इन चीनी मिलों में खराब पड़ी मशीनों को बदल कर अत्याधुनिक मशीनें लगा दी जाए तो जिले के गन्ना किसानों को दूसरे जिलों के चीनी मिलों को गन्ना नहीं बेचना पड़ेगा।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कुशीनगर जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर किसान गन्ने की खेती करते हैं। जिले के करीब 95 प्रतिशत किसानों की आय गन्ने की खेती पर निर्भर है। वे गन्ना बेचकर बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के अलावा अन्य खर्च उठाते हैं। जिले में चीनी मिलों के बंद होने से जिले का गन्ना पिपराइच और महाराजगंंज के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार में स्थापित चीनी मिलों को बेचना पड़ता है। इससे उन्हें मिल तक ढुलाई के नाम पर अधिक खर्च करना पड़ा है। यदि जिले के लक्ष्मीगंज और कठकुइयां में बंद पड़ी चीनी मिल की खराब पड़ी मशीनों को बदलकर उसमें अत्याधुनिक मशीनें लगा दी जाएं तो ये चीनी मिली चल सकती है। इससे जिले के किसानों को गन्ना बेचने में आसानी होने के साथ वहां आसपास के क्षेत्रों का विकास तो होगा ही स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। सांसद ने ढाढ़ा चीनी मिल को एथेनाल मिल से जोड़ने की भी बात कही।