{"_id":"6102f04e8ebc3e60f1420653","slug":"mp-met-finace-minister-state-kushinagar-news-gkp403710579","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मंत्री से मिले सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य मंत्री से मिले सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से मिले सांसद
पडरौना (कुशीनगर)। जनपद में राष्ट्रीयकृत बैंकों की कमी को देखते हुए बुधवार को सांसद ने वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार से मुलाकात की। उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाएं खोलवाने की मांग की।
सांसद विजय दुबे ने भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के पकड़ियार बाजार और पडरौना तहसील क्षेत्र के जटहां बाजार में एक-एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोला जाना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि इन स्थानों पर राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा न होने की वजह से लोगों को बैंकिंग के लिए दूर जाना पड़ता है। यदि इन दोनों स्थानों पर राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खुल जाए तो लोगों को लेन-देन समेत अन्य बैंकिंग कार्यों में सहूलियत होगी। सांसद की मांग को गंभीरता से लेते हुए वित्त राज्यमंत्री ने शीघ्र प्रबंध किए जाने का आश्वासन दिया।