फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP inspected the dam, gave instructions

सांसद ने किया बांध का निरीक्षण, दिया निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
MP inspected the dam, gave instructions
तमकुहीरोड। देवरिया के सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं और बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ एपी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा को लेकर लगभग एक अरब रुपये की लागत से हो रहे परियोजना के निर्माण का जायजा लिया तथा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्घ तरीके से कार्य कराने का निर्देश दिया। देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, बाढ़ खंड के एक्सईएन भरत राम और एसडीओ एसके प्रियदर्शी के साथ अहिरौलीदान के एपी बांध पर पहुंचे। उन्होंने बांध का निरीक्षण किया और अभियंताओ से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्माणाधीन परियोजना को तय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ओसियर सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री जेके सिंह, जेई चंद्रप्रकाश, संजय मौर्य, सुनील यादव, राकेशधर दूबे, राजेश सिंह, मंशा पांडेय, श्रीकांत सिंह, देवेंद्र मिश्र, अंजनी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed