फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP inaugurated development projects

Kushinagar News: विकास परियोजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण

Mon, 02 Sep 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated development projects
कप्तानगंज। क्षेत्र के भड़सर नारायण गांव में केंद्रीय वित्त व राज्य वित्त योजना के तहत करीब 40 लाख की लागत हुए विभिन्न विकास कार्यों का रविवार को सांसद ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे विजय कुमार दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गांव में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने छह लाख की लागत से बने खेल मैदान, चार लाख की लागत से विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण, पांच लाख से कराए गए पंचायत भवन का सुंदरीकरण कार्य, 18 लाख की लागत से गांव में बनी इंटरलॉकिंग सड़क और चार लाख की लागत से जलनिकासी के लिए नाली निर्माण का भी लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी की डबल इंजन की सरकार क्षेत्र में विकास कार्य कराकर लोगों को निरंतर बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है। सभी गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सकड़ योजना से जोड़ा जा रहा है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ प्रवीण शुक्ला, ग्राम प्रधान श्यामदेव राजभर, सूर्यप्रकाश शुक्ला, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, अविनाश शुक्ला, शुभम उपाध्याय, संजय यादव, चेतन मद्धेशीय, राजू सिंह, अनिल सिंह, बबलू शर्मा, कल्याण सिंह, महेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed