{"_id":"5efcca818ebc3ea0d54a7e12","slug":"mp-and-dm-begins-awareness-campain-kushinagar-news-gkp356620791","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और डीएम ने की संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और डीएम ने की संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
रविंद्रनगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करते सांसद विजय दुबे।
- फोटो : KUSHINAGAR
सांसद और डीएम ने की संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत
पडरौना। जूनियर हाईस्कूल रविंद्रनगर से बुधवार को विशेष संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम एवं स्कूल चलो अभियान का आगाज हुआ। सांसद और डीएम ने हरी झंडी दिखाई। कोरोना वायरस और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। हमें शासन और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए। बरसात के दिनों में जलजनित बीमारियाें की आशंका बढ़ जाती है। इसके प्रति सतर्क रहने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कोरोना संक्रमण और संचारी रोग से निजता पाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को शत-प्रतिशत बच्चों के विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान बीएसए विमलेश कुमार, जिला समन्वयक बलवंत बहादुर, गौरव पांडेय, बीईओ एसएन प्रजापति, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, नीरज बंका, संजय कुमार, द्रोपति सिंह, रेनू बाला सिंह आदि मौजूद रहे।