{"_id":"661460bc1751e40780011c16","slug":"motorists-encouraged-to-vote-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115199-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाहन चालकों को मतदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाहन चालकों को मतदान के लिए किया प्रेरित
Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से सोमवार को कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वाहन चालकों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। जितना अधिक मतदान होगा, देश का लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। इस लिए देश के सभी लोगों को त्योहार की तरह मतदान पूर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने ईंधन स्टेशनों पर प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर एवं स्टैंडी आदि लगाने का निर्देश दिया। पेट्रोल/डीजल की खरीद करने आने वाले लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी और चालकों को उनके वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।इस दौरान डीएसओ दिलीप कुमार, आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, बासदेव, रमेश चंद्र तिवारी, श्यामबिहारी यादव, आरपी सिंह, हर्षवर्द्धन राज, जितेंद्र सिन्हा, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।