फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Motorcyclist caught between two colliding pickup trucks; one referred to Gorakhpur.

Kushinagar News: दो पिकअप की भिड़ंत में बीच में फंसे बाइक सवार, एक गोरखपुर रेफर

Sat, 03 Oct 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist caught between two colliding pickup trucks; one referred to Gorakhpur.
पकड़ियार बाजार। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार को पचफेड़ा के पास दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में बीच से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक वाहनों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी सोनू कुशवाहा बाइक से विशुनपुरा निवासी आदर्श को दवा दिलाने के लिए कप्तानगंज जा रहे थे। इसी दौरान जटहां निवासी पिंटू केला लदी पिकअप लेकर गोरखपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि पचफेड़ा गांव के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही इम्तियाज की सरिया लदी पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच से बाइक लेकर गुजर रहे सोनू और आदर्श भी चपेट में आ गए। दोनों पिकअप की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक वाहनों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सोनू की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि आदर्श का उपचार किया गया। हादसे में केला लदी पिकअप सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर में घुस गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सरिया लदी दूसरी पिकअप सड़क पर पलट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों पिकअप को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed