फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Motivated to vote by holding awareness rally

Kushinagar News: जागरूकता रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित

Thu, 11 Apr 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Motivated to vote by holding awareness rally
मंसाछापर से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती।
कसया/मंसाछापर। महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सखवनिया में बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर से निकली रैली में एनसीसी कैडेटों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट को दो, जन-जन की है यही पुकार है वोट देना हमारा अधिकार, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान का नारा देते हुए लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार है। इसलिए देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना होगा। रैली को अमर बहादुर, दिवाकर राव, एनओ बृजेश कुमार सिंह, नवनाथ दुबे, महेश कुमार मिश्र आदि ने लोगों को मतदान से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राजनारायण सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार पांडेय, मोहम्मद ईशा खां, भोलानाथ विश्वकर्मा, सरोजकांत मिश्र, दुर्गेश पाल सिंह, ओम प्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसिया से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शतप्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली को रवाना करते हुए बीईओ जयंत कुमार भारती ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पहचान है। लोकतंत्र लोगों को सरकार चुनने की आजादी देता है। इसलिए सभी लोगों को मतदान कर मजबूत सरकार चुननी चाहिए। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने पहले करें मतदान, फिर करें जलपान आदि नारे लगाते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद पांडेय, राजन प्रसाद, ब्रह्मानंद चौधरी, नीरज बंका, करुणेश सिंह विशाल, विष्णु कुमार, आसमा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed