{"_id":"64eb929f19b2bce46e0356c6","slug":"mother-son-died-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3719-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की चपेट से मां-बेटे की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की चपेट से मां-बेटे की मौत, पति घायल
Sun, 27 Aug 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया गांव के निकट हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास रविवार की शाम करीब छह बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल भेजा। हेलमेट न पहनने की वजह से उसके सिर में भी चोट आई है। मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार पति, पत्नी और उनका चार साल का बेटा ट्रक की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ही सहजवलिया गांव के निवासी 40 वर्षीय विवेक यादव घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है, जबकि उनकी 35 वर्षीय पत्नी ममता यादव और चार साल के बेटे मयंक के ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विवेक को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।