फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mother sold girl child aftr born in nine thousand rupees In Kushinagar

UP: पांच बेटियों के बाद जन्मी बच्ची को मां ने नौ हजार में बेचा, पति के इस सवाल पर पत्नी-सरहज और सास ने पीटा

Tue, 24 Oct 2023 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

जन्म के बाद बच्ची की मां की सहमति से नानी और मामी ने 10 हजार रुपये में उसका सौदा एक व्यक्ति से तय कर दिया। खरीददार ने मिन्नतें कर नौ हजार रुपये में सौदा पक्का किया। 

विज्ञापन
mother sold girl child aftr born in nine thousand rupees In Kushinagar
मां ने नौ हजार में बेच दी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कुशनीगर स्थित तमकुहीराज मंगलवार दोपहर बाद सीएचसी परिसर मे उस अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक पुरुष को तीन महिलाएं पीटने लगीं। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसी दौरान आरोपी तीनों महिलाएं मौके से भाग निकली। ताज्जुब कि बात है कि इस दौरान करीब दो सौ मीटर पर स्थित कस्बा पुलिस चौकी से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिहार के ठकरहां थाना क्षेत्र के भेड़िहारी टोला (कोयरपट्टी) निवासी आशिक अली की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइन्दी लक्ष्मीपुर राजा के हसमुद्दीन की बेटी साजिदा के साथ हुई थी। दंपती की पांच बालिकाएं हैं। आशिक की पत्नी गर्भवती थी और तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइन्दी लक्ष्मीपुर राजा में करीब एक माह से रह रही थी। मंगलवार दोपहर बाद साजिदा को प्रसव पीड़ा हुई तो मायके वाले उसे लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। इसकी सूचना साजिदा के पति को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पति रास्ते मे ही था कि महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्ची की मां की सहमति से नानी और मामी ने 10 हजार रुपये में उसका सौदा एक व्यक्ति से तय कर दिया। खरीददार ने मिन्नतें कर नौ हजार रुपये में सौदा पक्का किया। बच्ची की खरीददारी के लिए साक्ष्य के तौर पर स्टाम्प पेपर खरीदने तमकुहीराज तहसील चला गया।

विज्ञापन

इसी दौरान पहुंचे साजिदा के पति ने नवजात के बाबत कुशलता पूछी तो उसे बताया गया कि मरी हुई बच्ची पैदा हुई थी। बाप का कलेजा इस झूठ को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ और प्रसव केंद्र पहुंच जानकारी मांगी तो बताया गया कि स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ है और परिजनों कों सुपुर्द कर दिया गया है।

आशिक ने जब यह बात अपनी पत्नी, सास और सरहज को बताया तो तीनों महिलाएं भड़क गईं और सीएचसी परिसर मे उसकी पिटाई करने लगीं। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसी दौरान तीनों महिलाएं सीएचसी से गायब हो गईं। ताज्जुब कि बात है कि करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित तमकुहीराज पुलिस चौकी से कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंच सका। पीड़ित ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। बाद मे दोनों पक्षो ने समझौता कर लिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed