फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother Saraswati Puja was everywhere

मां सरस्वती की जगह-जगह हुई पूजा

Wed, 01 Feb 2017 11:31 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mother Saraswati Puja was everywhere
मां सरस्वती की हुई पूजा - फोटो : अमर उजाला
 वसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को पडरौना नगर सहित जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नगर के रुमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मां सरस्वती की पूजा कर वसंतोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कार्यक्रम का संचालन गिरिजाशंकर शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य धीरेंद्र पांडेय, उमेशचंद्र मिश्र अखिलेश पांडेय, संदीप कुमार, सोनू कुमार, रईस अख्तर, संतोष कुमार, मुश्ताक अंसारी, अनामिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पडरौना नगर के ही छावनी मुहल्ले में स्थित मिडॉस स्कूल ऑफ लर्निंग में प्रबंधक एके सिंह और प्रधानाचार्य पिंटू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा बच्चों की तरफ से पुस्तकें, कलम और पेंसिल आदि अर्पित कर पूजा की गई। शिक्षकों ने बच्चों को गुलाल का तिलक लगाया। उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के सभी गुरुजन और विद्यार्थी मौजूद थे। नगर के आरती देवी प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड में भी माता सरस्वती की पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक प्रधानाचार्य आरएन शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ सरस्वती विद्या मंदिर रविंद्रनगर के परिसर में भी मां सरस्वती का पूजन कर बुद्धि और ज्ञान की देवी की स्तुति की गई। इस मौके पर महेंद्र गुप्त, प्रधानाचार्य अशोक कुमार चौधरी, सुधाकर, प्रीति, नीलम, निर्मला, अंकिता, पूजा सहित अभिभावक मौजूद रहे। नगर के आर्य समाज मंदिर के समीप संचालित एक कोचिंग संस्थान में भी वसंतपंचमी पर मां सरस्वती की पूजा और हवन का कार्यक्रम हुआ। संस्थान के निदेशक विजय कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी तरह नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने आचार्य अखिलेश्वर पांडेय की देखरेख में सरस्वती पूजन किया। इसमेें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश तिवारी और विशिष्ठ अतिथि अश्वनी पांडेय, प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल सहित अन्य उपस्थित थे। न्यू सनराइज एकेडमी, शिवपुर स्थित ज्ञानोदय एकेडमी, जुबली बाल बिहार सहित सभी शैक्षणिक संस्थानोेेें में माता सरस्वती की पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
कसया प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती पूजा के दौरान प्रीति देवी, प्रधानाचार्य रामजी सिंह, दुर्गावती देवी, सरोज तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श समाज कल्याण विद्यालय हिरनहीं में नायब तहसीलदार वीके सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक बच्चा मिश्र, प्रधानाचार्य राणा प्रताप मिश्र, जावेद इकबाल, आकाश पांडेय, धनंजय पांडेय आदि मौजूद थे। 
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, दीनदयाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य सभी विद्यालयों में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार वसंत पंचमी के अवसर पर प्राचीन कुबेरनाथ शिवमंदिर में मां सरस्वती की पूजा के बाद डोल निकाला गया। यह डोल मंदिर से भूपसागर पोखरा स्थित जलपा देवी मंदिर पहुंचा, जहां विधि विधान से पूजा के बाद डोल पुन: वापस आया। इसमें मंदिर के मठाधीश चंद्रशेखर ओझा, रामकिंकर ओझा, विनोद तिवारी, उमेश पांडेय, बनारसी, राजू तिवारी, चंद्रभान सिंह, विद्याधर पांडेय, गिरिजेश कुमार पांडेय, हरीशचंद्र पांडेय, रमाशंकर पांडेय, दामोदर पांडेय, डॉ. सुभाष उपाध्याय सहित काफी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। इसके अलावा स्व. रघुनाथ त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरस्थान, पूर्वांचल इंटरमीडिएट कॉलेज सिकटा, गुरुकुल एकेडमी अन्हारीबारी, राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरस्थान, शिवब्रती देवी चुन्नी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतरौली बाजार, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सखवनिया, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बतरौली बाजार सहित सभी शिक्षण संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा की गई। 
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार वसंत पंचमी के अवसर पर अंबिका नवोदय स्कूल, महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल, पतिया देवी इंटर कॉलेज, मदन मोहन इंटर कॉलेज सहित तमकुही क्षेत्र के सभी विद्यालयों में माता सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार मां दुर्गा उच्चतर विद्यालय ठाढ़ीभार, मां विंध्यवासिनी एजुकेशनल दुदही, दिव्यज्योति एकेडमी, श्री सीताराम इंटर कॉलेज, ज्ञानोदन शिक्षा निकेतन, प्रताप नारायण इंटर कॉलेज सहित दुदही क्षेत्र के सभी विद्यालयों में विविध कार्यक्रम हुए। 
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सियाराम दास इंटर कॉलेज गंभीरपुर में भी सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ। 

 मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ
 वसंत पंचमी पर महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस विद्यालय में मातृ सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। देवी सरस्वती के विशेष पूजन-हवन के बाद आयोजित मातृ सम्मेलन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। 
हर्षिता, अपूर्वा, अर्चना, नीतू के सरस्वती वंदना मां तेरे चरणों में...गीत और नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिप्रा ने आज पुलकित हमारे...स्वागत गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। मां की महिमा पर भाषण प्रस्तुत कर छात्रा तृप्ति चौबे ने जीवन में मां की भूमिका को रेखांकित किया। सुविक्षा राय ने तेरी गोद में असर है....देवी गीत को सराहा गया। छात्र अमन पांडेय ने माई बिन जिनगी अधूरा... भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। 

मातृ सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के भविष्य संवारने में शिक्षकों से ज्यादा जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। शिक्षा तभी फलीभूत होगी, जब बच्चों को घर में अच्छे संस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन ने किया। इस मौके पर कुसमावती मिश्र, ज्योति पाठक, अंजनी सिंह, रेखा जायसवाल, अदिति मालवीय, झम्मन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रद्युमभन पटेल, केके मिश्र, चंद्रकेश्वर मिश्र, महेंद्र पांडेय, रघुनाथ यादव समेत छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed