फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother kept stopping young man jumped in front of the goods train

Kushinagar: मां रोकती रही, मालगाड़ी के आगे कूद गया युवक, दो हिस्सों में बंट गया शरीर

Wed, 10 Aug 2022 09:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 09:56 AM IST
सार

पडरौना जीआरपी चौकी के प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी और उनके सहयोगी शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। चौकी प्रभारी ने कहा कि परिवारवालों ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था।

विज्ञापन
Mother kept stopping young man jumped in front of the goods train
ट्रेन से कटकर बेटे की मौत के बाद बिलखती मां। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को ट्रैक नंबर-तीन पर खड़ी मालगाड़ी जैसे ही सिसवा बाजार की तरफ बढ़ी, कस्बा के सोहरौना रेलवे ढाला के पास एक युवक उसके आगे कूद गया।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट से युवक का शरीर दो हिस्से में बट गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि बीते दो तीन दिनों से युवक मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में सोहरौना गांव निवासी पप्पू (27) घर से निकलकर रेलवे लाइन के पास पहुंचे। उन्हें देखकर उनकी मां भी पीछे-पीछे दौड़ते हुए वहां पहुंचीं। लोगों के मुताबिक, मां रोकती रहीं, लेकिन पप्पू ट्रेन के आगे कूद गए। इससे उनका शरीर दो हिस्सों में बट गया। पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पप्पू की पत्नी दो बच्चों के साथ मायके गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू के पिता नंदलाल की पहले ही मौत हो चुकी है। छोटा भाई कमाने के लिए बाहर है। घर पर बूढ़ी मां और छोटे भाई की पत्नी थी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पडरौना जीआरपी चौकी के प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी और उनके सहयोगी शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। चौकी प्रभारी ने कहा कि परिवारवालों ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed