{"_id":"67c3521226e7e94dd70f593c","slug":"mother-did-not-file-complaint-in-case-of-murder-of-girl-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133044-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती की हत्या के मामले में मां ने नहीं दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती की हत्या के मामले में मां ने नहीं दी तहरीर
Sat, 01 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पडरौना/दुदही। किशोरी की दुष्कर्म के बाद घघवा पुल के नीचे मिली लाश के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बेटी का दाह संस्कार करने के बाद मां और बेटे का पता नहीं है और घर पर ताला बंद हैं। वहीं पंचनामा के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में किशोरी की मां ने तहरीर नहीं दी है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक का ननिहाल किशोरी के गांव में था और युवक का आना-जाना लगा रहता था। सूत्रों की मानें तो किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। एक सप्ताह पूर्व किशोरी की मां ने डाटा तो वह युवक के घर चली गई। एक रात रहने के बाद दूसरे दिन घर लौटी। महाशिवरात्रि के दिन किशोरी मां से नाराज होकर घर में खुदकुशी कर ली और मां अपने बेटे की मदद से उसका शव घघवा नदी पर बने पुल के नीचे ले जाकर फेंक दिया।
27 फरवरी को लोगों ने किशोरी का शव देखा और गर्दन पर चोट होने के कारण हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका जताई। 28 फरवरी को शव की शिनाख्त हो गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने और हैंगिंग की वजह से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस की मौजूदगी में किशोरी की मां ने बेटी का दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। गांव वालों के अनुसार आखिर किशोरी जब खुदकुशी की तो मां ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? दुष्कर्म करने वाला युवक कौन है ?, पुलिस अभी तक जांच के नाम पर क्यों खेल रही है?, इस मामले में मां तहरीर देने से क्यों कतरा रही है?, कहीं दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर किशोरी आत्महत्या तो नहीं की है। ा