{"_id":"640047a28f61fab1040249f4","slug":"mother-attempted-suicide-by-killing-three-year-old-child-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाने को लेकर मचा बवाल: तीन साल के बच्चे की हत्या करके मां ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाने को लेकर मचा बवाल: तीन साल के बच्चे की हत्या करके मां ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर
Thu, 02 Mar 2023 01:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:57 PM IST
सार
चाय बनाने की बात को लेकर आरती की कहासुनी जेठानी रूबी से हो गई। गुस्से में उसने चाकू मारकर बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी के लिए अपने हाथ की नस काट ली और गले पर भी वार कर लिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपना गला और हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला के चीखने पर परिवार की महिलाओं को जानकारी हुई। गंभीर हालत में महिला को पिपराइच सीएचसी में भर्ती कराया है। चाय बनाने की बात को लेकर जेठानी से कहासुनी होने पर महिला ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
सेंदुरिया विशुनपुर निवासी अजीत यादव दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उनकी पत्नी आरती(26) तीन साल के बेटे केशव के साथ रहती है। अजीत के बड़े भाई रामशीष भी बाहर रहकर काम करता है। रामाशीष की पत्नी रूबी घर रहती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे चाय बनाने की बात को लेकर आरती की कहासुनी जेठानी रूबी से हो गई। जेठानी से विवाद के बाद वह मकान की पहली मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। गुस्से में उसने चाकू मारकर बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी के लिए अपने हाथ की नस काट ली और गले पर वार कर लिया। घायल होने पर उसकी चीख निकल पड़ी।
उसकी आवाज सुनकर ननद, जेठानी पहुंचीं तो हालत देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे। खून से सने हुए बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही लोग गंभीर हाल में महिला को सीएचसी पिपराइच लेकर पहुंचे।