फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and son sitting on dharna in front of SDM residence

एसडीएम आवास के सामने बेटा के साथ धरना पर बैठी बुजुर्ग महिला

Thu, 14 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother and son sitting on dharna in front of SDM residence
एसडीएम आवास के सामने धरना पर बैठे मां-बेटा
विज्ञापन

बाहर से आने पर मिले एसडीएम, पिटाई व पेंशन क ी रकम छीनने का लगाया आरोप
मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही : चौकी प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला और उनका पुत्र बृहस्पतिवार को एसडीएम आवास के सामने धरना पर बैठ गए। वह कुछ लोगों पर पिटाई कर पेंशन की रकम छीन लेने का आरोप लगा रहे थे।

हरिहरपुर निवासी घायल महिला जेबुन नेशा व उनका बीमार पुत्र लियाकत खान बृहस्पतिवार को एसडीएम आवास पर पहुंचकर एसडीएम से मिलने की इच्छा जताने लगे। कर्मचारियों ने जब एसडीएम के बाहर होने का हवाला देकर बाद में आने को कहा तो मां-बेटा गेट के सामने चादर बिछाकर एसडीएम के इंतजार में बैठ गए। लगभग पांच घंटे बाद जब एसडीएम एआर फारुखी आवास पहुंचे तो कर्मचारियों ने बाहर बैठे मां-बेटा के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने दोनों को बुलाकर जब उनकी परेशानी पूछी तो बुजुर्ग महिला क ो आंसू छलक पड़े। बुजुर्ग महिला ने अपनी पुत्रवधू पर मारपीट करने व पेंशन के रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बुजुर्ग महिला का सिर फूटा देखकर तत्काल तमकुहीराज चौकी पुलिस को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर तमकुहीराज चौकी पुलिस मां व पुत्र को सीएचसी तमकुहीराज ले गई। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी तमकुहीराज राजकुमार का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर दोनों बीमार लोगों का उपचार चल रहा है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed