फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and son Disapiaerd not found today

फॉलोअप

Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mother and son Disapiaerd  not found today
दूसरे दिन भी छोटी गंडक में हुई मां-बेटे की तलाश, नहीं चला पता
विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर)। छोटी गंडक नदी के कप्तानगंज स्थित रामजानकी घाट के पुल से शुक्रवार की रात अपने एक बेटे के साथ नदी में कूदने वाली महिला की तलाश शनिवार को भी होती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके बड़े बेटे ने बताया कि उसे भी नदी में फेंकने वाली थी, लेकिन वह दूर भाग गया। महिला का पति शिमला में मजदूरी करता है। उसके आने पर ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे एक महिला अपने सात साल के बेटे को लेकर छोटी गंडक नदी में कूद गई थी। शनिवार को भी पुलिस नाव के सहारे उसकी खोजबीन करती रही, लेकिन मां-बेटे का पता नहीं चला। उसके झोले में मिले आधारकार्ड से उसके बारे में पता चला। पुलिस का कहना है कि महराजगंज जनपद के ग्रामसभा बड़हरा महंत थाना कोठीभार की रहने वाली 33 वर्षीय मनीषा पत्नी मोहन केवट अपने सात वर्षीय बेटे नीरज और आठ वर्षीय धीरज के साथ नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के क्रांति चौराहा आ रही थी। कप्तानगंज स्थित रामजानकी घाट स्थित छोटी गंडक नदी में पुल से नीरज को लेकर छलांग लगा दी।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि धीरज के बताने के अनुसार मनीषा ने पहले नीरज को नदी में फेंका और उसके बाद धीरज को भी फेंकने की कोशिश की। इस पर वह चिल्लाते हुए कुछ दूर भागकर जान बचाया, तब तक मनीषा ने भी नदी में छलांग लगा दी। मनीषा और नीरज की तलाश अभी भी हो रही है। उसका पति मोहन शिमला में मजदूरी करता है। उसके आने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed