{"_id":"65a847e46c4f9beaed0b5d78","slug":"mother-and-daughter-murdered-by-slitting-their-throats-body-burnt-by-pouring-acid-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-437510-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, एसिड डालकर शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, एसिड डालकर शव जलाया
Thu, 18 Jan 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
शोभा तिवारी की फाइल फोटो।
खड्डा (कुशीनगर)। जनपद से सटे बिहार के बगहां में घर के अंदर मां व उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को एसिड से जलाने की भी कोशिश की गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बगहां नगर के वार्ड नंबर-तीन के बगीचा टोला स्थित शोभा तिवारी के घर का दरवाजा बुधवार को बाहर से बंद था। अंदर से दरवाजे के रास्ते खून बहकर बाहर निकल रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा खोलकर घर के अंदर पहुंची तो दृश्य देखकर सन्न रह गई। घर के अंदर शोभा तिवारी (50) व उनकी पुत्री खुशबू (22) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव पर एसिड डाल दिया गया था।
बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। पति साथ में नहीं रहता है। बेटा पटना में रहकर पढ़ाई करता है। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही हत्या कर हत्यारे बाहर से दरवाजा बंदकर फरार हो गए। पटना से बेटे ने सुबह करीब दस बजे घर पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उसके बाद पड़ोसियों को फोन कर घर पर पता लगाने को कहा। जब लोग पहुंचे तो दरवाजे से बाहर खून निकलता देख पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
बगहां के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि पुलिस के खोजी कुत्ते व मोबाइल सीडीआर के जरिए घटना के तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। मुजफ्फरपुर से एफएसएल टीम भी बुलाई गई है। संवाद