फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and daughter going to the police station to complain

थाने में शिकायत करने जा रही मां-बेटी की पिटाई

Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter going to the police station to complain
एसपी के निर्देश पर अपनी मां के साथ थाने जा रही थी
विज्ञापन

पटहेरवा(कुशीनगर)। आईटी एक्ट में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने पर एसपी के निर्देश पर पुन: थाने जा रही युवती और उसकी मां की आरोपित ने पिटाई कर दी। युवती ने देर शाम पुन: थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आईटी एक्ट में आरोपी के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
मंगलवार को एक गांव की युवती मां के साथ एसपी कार्यालय गई थी। उसका कहना था कि आरोपित युवक ने उसे अश्लील मैसेज किया था। इसकी शिकायत करने पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपित को पकड़ नहीं रही है। एसपी ने उसे पुन: थाने भेजकर इस बारे में अवगत कराने को कहा। युवती का आरोप है कि वह मां के साथ पटहेरवा थाने के गेट के सामने पहुंची थी, तभी आरोपित उसका वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। देर शाम युवती ने थाने में दूसरी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि युवती अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय से थाने आ रही थी। इसी बीच आरोपित युवक से मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed