{"_id":"5a58f52a4f1c1baf3f8b4725","slug":"mother-an-son-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम मां, आधी रात को बेटे की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम मां, आधी रात को बेटे की ठंड से मौत
kushinagar
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
मां बेटे की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)।
तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बोधीछपरा के एडीओ टोला में बृहस्पतिवार रात 75 वर्षीया बुजुर्ग की ठंड के चलते मौत हो गई। मां की मौत से पहले उसके 45 वर्षीय पुत्र ने अपना कंबल भी उसे ओढ़ा दिया था। आधी रात को मां के शव के पास सो रहा बेटा भी ठंड से कांपने लगा। पड़ोसियों ने आग जलाकर उसे गर्मी देने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। सुबह इस गरीब परिवार के मां-बेटे का अंतिम संस्कार गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर किया।
बोधी छपरा गांव के एडीओ टोला निवासी 75 वर्षीया जमुनी देवी बृहस्पतिवार को अपने घर में सो रही थीं। जिस जगह पर वह सोई थी, वहां चारों तरफ से खुला होने की वजह से उन्हें ठंड लग गई थी। अचानक ठंड से कांपने लगी तो बेटे विशुन ने अपना कंबल उसे ओढ़ा दिया। परंतु देर शाम जमुनी देवी की मौत हो गई। रात में मां के शव के पास जमीन पर एक प्लास्टिक बिछाकर 45 वर्षीय पुत्र विशुन भी सो गया। देर रात विशुन भी ठंड से कांपने लगा। जानकारी होने पर पड़ोसी पहुंचे और आग जलाकर विशुन को गर्माहट देने का प्रयास किया, पर कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
मां-बेटे के मौत की खबर सुनकर सुबह गांव के तमाम लोग जुटे। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते लोगों ने सहयोग करके दोनों शवों का अंतिम संस्कार करा दिया। दोपहर में इसकी जानकारी होने पर एसडीएम खड्डा गणेश प्रसाद ने राजस्व निरीक्षक और हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी। एसडीएम गणेश प्रसाद ने बताया कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर इस परिवार को मदद दी जाएगी।